भारतीय किसान सेवादल एसोसिएशन
AIKSA-Bhartiya Kisan Sevadal Association
सदस्यता शपथ पत्र
मैं, ___________________________ पुत्र/पुत्री/पति श्री ___________________________, निवासी ___________________________________________________, यह शपथ लेता/लेती हूँ कि भारतीय किसान सेवादल एसोसिएशन का सदस्य बनने के पश्चात मैं निम्नलिखित नियमों एवं आदर्शों का पूर्ण निष्ठा से पालन करूँगा/करूँगी:
- मैं भारत के संविधान, कानून एवं न्यायपालिका के प्रति पूर्ण निष्ठा और सम्मान रखूँगा/रखूँगी।
- मैं किसानों, मजदूरों, महिलाओं और बच्चों के विकास हेतु निष्पक्ष, सत्यनिष्ठ एवं ईमानदारी से कार्य करूँगा/करूँगी।
- मैं संगठन की गरिमा, छवि व उद्देश्यों के विरुद्ध कोई कार्य नहीं करूँगा/करूँगी।
- मैं किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार, अपराध, अन्याय अथवा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज़ उठाऊँगा/उठाऊँगी।
- मैं संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, समर्पण व जिम्मेदारी से करूँगा/करूँगी।
- मैं किसी भी व्यक्ति, जाति, धर्म, लिंग अथवा वर्ग के आधार पर भेदभाव नहीं करूँगा/करूँगी।
- मैं संगठन की पहचान-पत्र/परिचय-पत्र का उपयोग केवल समाज सेवा एवं संगठनात्मक कार्यों हेतु करूँगा/करूँगी, किसी भी अवैध कार्य हेतु नहीं।
- मैं संगठन के निर्देशों, नियमों एवं आचार-संहिता का सदैव पालन करूँगा/करूँगी।
- यदि मैं इस शपथ का उल्लंघन करता/करती हूँ, तो संगठन मेरी सदस्यता रद्द करने तथा वैधानिक कार्यवाही करने हेतु पूर्णतः अधिकृत होगा।
उक्त समस्त बातें सत्य हैं तथा इसमें कुछ भी असत्य अथवा छिपाया नहीं गया है। यदि कोई भी बात असत्य पाई जाती है तो मैं कानूनी कार्यवाही हेतु स्वयं उत्तरदायी होऊँगा/होऊँगी।
तिथि / Date: __________
AIKSA
OFFICIAL
SEAL
OFFICIAL
SEAL
सदस्य के हस्ताक्षर / Signature
महत्वपूर्ण सूचना
यह शपथ पत्र संगठन की सदस्यता हेतु एक अनिवार्य दस्तावेज़ है। कृपया इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें, सही जानकारी भरें तथा अपने हस्ताक्षर सहित सदस्यता आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें।