1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर AIKSA ने नोएडा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 100 से अधिक श्रमिकों को सम्मानित किया गया। श्रमिकों को AIKSA कार्ड, प्रमाण पत्र और सहायता राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने श्रमिकों के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।